शुक्रवार, 20 मार्च 2015

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर भव्य शुभकामना शोभा यात्रा का आयोजन

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर  भव्य शुभकामना शोभा यात्रा का आयोजन  
भारत माता के चित्र पर २०७२ दीप  प्रज्ज्वलन का अनुठा  दृश्य



नव दुर्गा के नौ रूपों  दृश्य






भारत माता के चित्र पर २०७२ दीपो का अर्पण - एक दृश्य

जोधपुर २० मार्च।  नववर्ष महोत्सव समिति ,  द्वारा  हर वर्ष की भांति  इस नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर  भी भव्य शुभकामना शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।  

नववर्ष महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेश सुराणा ने बताया कि आज सायं शहर के प्रमुख संत अमृताराम जी महाराज एवं समिति के संरक्षक एवं महापौर घनश्याम ओझा समन्वय व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने भगवा पताका लहरा कर शोभायात्रा  शुभारम्भ किया। घंटाघर से प्रारम्भ होकर  नई सड़क चौराहा,  सोजती गेट, पुरी  तिराहा ,रेलवे स्टेशन चौराहा , रणछोड़दास जी मंदिर तिराहा , जालोरी गेट , गोल बिल्डिंग चौराहा , गांधी मैदान , सरदारपुरा "सी " रोड  होते हुए जलजोग चौराहे पर शोभायात्रा  का संतो के आशीर्वाद एवं महाआरती से समापन हुआ। 
शोभायात्रा के समापन पर भारत माता के चित्र पर २०७२ दीप  प्रज्ज्वलन का अनुठा  दृश्य देखते ही बन रहा था।  
शहर के प्रमुख संत अमृताराम जी महाराज, नवल आश्रम से पूज्य संत हीरालाल जी महाराज, पीठाधीश महेश जी महाराज तथा महानगर के प्रमुख संतों द्वारा आर्शीवचन दिया गया।

नववर्ष महोत्सव समिति के महासचिव निर्मल गहलोत ने बताया कि नई सड़क पर दशरथ प्रजापत द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया, सोजती गेट व्यापारिक संघ द्वारा, रेलवे स्टेशन पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा, उत्कर्ष प्रतियेागी संस्थान द्वारा, थार हैण्डलूम द्वारा, जितेन्द्र धाणदिया द्वारा, तथा अनेक व्यापारी संघो, समाजों के द्वारा तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों के द्वारा नववर्ष स्वागत समिति के पदाधिकारियों को साफा पहनाकर, फुल मालाएँ, पुष्पों की बारिश कर शानदार स्वागत किया गया।

समिति के शोभायात्रा संयोजक डाॅ. करणीसिंह खींची एवं पवन वैष्णव ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल शुभकामना शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षक संघ के शुभ्रवेश एवं साफा पहने हुए सैकडों मोटर साइकिलों पर सवार, सुन्दर बैण्ड द्वारा 51 वादको के द्वारा देशभक्ति की धुनें, पुरूषोतम भगवान श्रीराम की झांकी, जगतपिता ब्रह्माजी की झांकी, भगवान झूलेलाल की झांकी, शक्ति की प्रतीक देवी माँ दुर्गा की झांकी, महर्षि गौतम की झांकी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की झांकी, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द की झांकी, विक्रमादित्य के राज्याभिषेक की झांकी, राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव जी की झांकी, तथा अन्य सामाजिक संगठनों एवं समाज से झांकियाँ निकाली गई। 

शोभायात्रा में सैकड़ों दुपहिया वाहन का समावेश होने से एक अद्भूत दृश्य खड़ा हुआ। शोभायात्रा में बारां जिले से  आये हुए कलाकारों ने शोभायात्रा के मार्ग में अपने सहरिया नृत्य से मनमोहक प्रस्तुति दी तथा बालोतरा की गैर ने अपनी प्रस्तुति से नागरिकों का मन का मोह लिया।

समिति के दीप उत्सव संयोजक कमलेश दवे, किशनलाल बाघमार एवं सह संयोजक विक्रम उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा जलजोग चैराहा पहुँचने के बाद अखण्ड भारतमाता के मानचित्र के समक्ष 2072 दीप शहर के प्रमुख संत अमृताराम जी महाराज एवं हीरालाल जी महाराज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किये गये.

 इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों सहित उपस्थित दर्शकों  ने अपने-अपने मोबाइल फोन से अखण्ड भारतमाता पर जब 2072 दीप प्रज्ज्वलित हुए तो वे फोटो खींचे  एवं विडियो बनाये बिना नहीं रह सके तथा साथ ही साथ एक दूसरे को भारतीय नववर्ष 2072 की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनायें दे रहे थे। 

सहरिया नृत्य
सोसिअल मीडिया पर हिन्दु नववर्ष  की पूर्वसंध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय रहा , #नवसम्वतसर2015 नववर्ष  महोत्सव समिति के सचिव महेंद्र तंवर द्वारा शोभायात्रा के हर पल को तुरंत सोशल मीडिया पर भेजा गया।

समिति के प्रवक्ता अनिल राखेचा ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग पर विभिन्न समाजों, व्यापारिक संघो एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फुल मालाएँ, स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा, मिष्ठान, फल, एवं पानी की व्यवस्था की गई। 
शोभायात्रा में समिति के संरक्षक एवं महापौर घनश्याम ओझा, समन्वयक व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, समिति के अध्यक्ष नरेश सुराणा, जिला प्रमुख पुनाराम जी चैधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, समिति के महासचिव निर्मल गहलोत, विद्यार्थी परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त घोष, रतन (काका), रतनलाल डागा, गणेश बिजाणी, रमेश झामनानी, बनाराम पंवार, कमल बाहेती, रामनिवास चैधरी, रामनरेश यादव, रामस्वरूप गोदा, नथाराम रिणवा, डाॅ. सोहन चैधरी, डाॅ. नगेन्द्र शर्मा, डाॅ. करणीसिंह खींची, अभिषेक राठी, प्रीति गायेल, प्रतिपालसिंह वालेचा, राकेश श्रीवास्तव, माधवदास वैष्णव आदि नववर्ष समिति के कार्यकारिणी, सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह एवं महानगर कार्यवाह शम्भूसिंह, पूर्व कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष महेन्द्र मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चैधरी, पूर्व उपमहापौर संगीता सोलंकी, मीना सांखला, एवं शहर के गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में साथ-साथ चल रहे थे ।
रक्तदान
समिति के समन्वयक देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि ग्लोबल रिलिफ सोसायटी एवं एम्स की डाॅ. अर्चना वाजपेयी के नेतृत्व में 54 युवाओं ने अपना रक्तदान किया। सोसायटी के संरक्षक पुखराज जांगिड़, निर्मल माथुर, अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, सचिव अरूण जोशी नववर्ष समिति के नरेश सुराणा, निर्मल गहलोत, महेन्द्र मेघवाल व सदस्य उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विश्व संवाद केन्द्र जोधपुर द्वारा प्रकाशित