शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म - मुरलीधर :: विश्व संवाद केन्द्र के नये भवन का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म - मुरलीधर

विश्व संवाद केन्द्र के नये भवन का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न





जोधपुर, 10 नवम्बर। यज्ञ व हवन करना मानव का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। वर्तमान समय में बढ़ रहा प्रदूषण वातावरण सम्बन्धित अन्य समस्याऐं यज्ञ व हवन न करने का ही दुष्परिणाम है। यह विचार अखिल भारतीय सीमाजन कल्याण समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुरलीधर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। मौका था विश्व संवाद केन्द्र के हेड़गेवार भवन, नेहरु पार्क के नजदीक स्थित नये कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित यज्ञ एवं हवन समारोह का।


इस बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख मनोहर शरण ने बताया कि इस नये कार्यालय से ही अब विश्व संवाद केन्द्र की समस्त गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। मनोहर शरण ने बताया कि विश्व संवाद केन्द्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग के अन्तर्गत एक ईकाई है जिसका मुख्य कार्य सूचना (information ) का संकलन तथा वितरण करना है। मनोहर शरण ने यह भी बताया कि विश्व संवाद केन्द्र समाचार संस्था नही बल्कि विचार संस्था है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक चन्द्रशेखर, प्रान्त संघचालक ललित शर्मा, हेड़गेवार भवन के कार्यालय प्रमुख दुर्गा सिंह, वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध प्रचारक हरिओम, रतन लाल गुप्ता, हरदयाल, महेन्द्र दवे, गंगा बिशन, गंगा विष्णु सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह के अन्त में विश्व संवाद केन्द्र जोधपुर टोली के सदस्य सुधांशु टाक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विश्व संवाद केन्द्र जोधपुर द्वारा प्रकाशित