बुधवार, 26 जुलाई 2017

ढोला गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भोजन पैकेट तैयार करवाये और गांव में वितरित किये।

सेवा है यज्ञ कुंड-समिधा सम हम जले ।
 


ढोला गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,(पाली ,रानी,और सांडेराव) से  भोजन पैकेट तैयार करवाये और गांव में वितरित किये।
 

बरलूट ग्राम के संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुत  की मानवता की अद्भुत मिशाल-  

भारी बारिश से फँसे क़रीब 500 यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई आज .. संघ की सेवा के इस भगीरथ कार्य में समस्त बरलूट के ग्रामवासी भी बड़े भावसे जुड़े- एवं रात्रि उन्हें विश्राम के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई।

(बरलूट-जावाल के बीच  आबूजी नदी रोड से क़रीब ३ फूट ऊपर बह रही होने के कारण बरलूट से आगे यात्री नहीं जा पाने से उन्हें बरलूट में रुकना पड़ा है)





राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कर्तव्य निर्वाहन करते हुए


पाली जालोर सिरोही में  अतिवृष्टि एवं बाढ़ के हालात में राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक़ो ने  भिन्न भिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि एवं बाढ़ से ग्रस्त   लोगों को भोजन पैकेट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया। 

 

भुला क्षेत्र के वनवासी रोहिड़ा नदी के कारण घर नही जा सके ऐसे 70 पुरुषो एवम 10 महिला की 2 दिन से रोहिड़ा (सिरोही) के स्वयंसेवको ने रहने व भोजन की व्यवस्था की ।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आबूरोड (सिरोही) के स्वयंसेवको द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भोजन एवं ठहराने की उत्तम व्यवस्था 
की गई।
 
 
 


 

सोमवार, 3 जुलाई 2017

जागरूक नागरिक पत्रकार की तरह- सुभाष त्रिवेदी

जागरूक नागरिक पत्रकार की तरह- सुभाष त्रिवेदी  
 

पाली 30 जून 17 . स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा आयोजित संपादक के नाम पत्र लेखन व समाचार कैसे लिखें विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर के प्रचार प्रमुख अशोक राजपुरोहित ने बताया कि कार्यशाला में दैनिक मरुनाद के प्रधान संपादक सुभाष त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक समाचार को समझ कर उसको अपनी उपयुक्त विवेचना कर अपने विचारों को सही तरह से अवगत कराने के लिए संपादक को पत्र लिखना चाहिए ।

अपने आसपास कई तरह की घटनाएं होती हैं उनको भी सही व सरल तरीके से लिखकर हम समाचार बना सकते हैं। सुभाष त्रिवेदी ने समाचार बनाने के कई तरीके बताए ।    

 


इससे पहले संघ के जिला प्रचार प्रमुख मुकेश पोखरना ने कार्यक्रम की भूमिका व नागरिक पत्रकारिता की आवश्यकता के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंत में संघ के जिला प्रचारक रघुवीर जी ने प्रचार विभाग के कार्य व उसकी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आवश्यकता के बारे में बताया। 

प्रचार विभाग की सोशल मीडिया कार्यशाला सम्पन्न




प्रतिभागियों ने सीखा स्वयं का चैनल बनाना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित



जोधपुर, 02 जुलाई। दूरसंचार के क्षेत्र में हो रहे क्रान्तिकारी बदलाव जनता के लिए नई सौगात लाए है। लोग अब खुद का विडियो चैनल बना पूरी दुनिया को दिखा सकते है। जोधपुर के सक्रिय सोशल मीडिया यूजर्स ने रविवार को विडियो बनाकर स्वयं का चैनल कैसे चलाया जाये, इसकी पूरी प्रक्रिया को विस्तार से जाना। मौका था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जोधपुर महानगर के प्रचार विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय सोशल मीडिया कार्यशाला का। इसका आयोजन कमला नेहरु नगर स्थित आदर्श विद्या मन्दिर के भव्य सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में कुल 205 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए महानगर प्रचार प्रमुख डॉ.अभिनव पुरोहित ने बताया कि प्रचार माध्यमों का सकारात्मक उपयोग हो, इसी ध्येय के साथ यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की शुरुआत सरस्वती माँ और भारम माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई।

प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख डॉ.अनिल गुप्ता ने प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए फेसबुक के सुरक्षा मानकों और अन्य विशिष्ट सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यूजर्स को फेसबुक से कार्य समाप्त होने के बाद लॉग आउट होना बहुत जरुरी है। साथ ही सेटिंग में जाकर लोकेशन वाले सिक्युरिटी ऑप्शन को क्लिक कर भी अपने अकाउंट की सुरक्षा बढ़ा सकते है।

कार्यशाला का द्वितीय सत्र यू ट्यूब वेब साइट पर था। इसे सम्बोधित करते हुए डॉ.चन्देश शर्मा ने प्रतिभागियों को यू ट्यूब वेब साइट पर अकाउंट खोलने, विडियो अपलोड करने एवं स्वयं का चैनल बनाने की प्रक्रिया समझाई। शर्मा ने विभिन्न एप के माध्यम से विडियो डाउन लोड करने की प्रक्रिया भी बताई।

कार्यशाला का तृतीय और अन्तिम सत्र प्रसिद्ध वेब साइट ट्विटर पर था। इस सत्र को अभिषेक पुरोहित ने सत्र को सम्बोधित करते हुए हैश टैग करना, टैªण्ड करना एवं रिट्विट करने की प्रक्रिया को बताया। पुरोहित ने कहा कि ट्विटर पर कोई प्राईवेसी पॉलिसी नही होती अतः पूर्णतः सोच विचार कर उचित शब्दों के माध्यम से अपनी बात कहनी चाहिये।

कार्यशाला के समापन पर प्रान्त कार्यवाह श्याम मनोहर जी  ने इस प्रकार के आयोजन की सार्थकता बताते हुए प्रतिभागियों से सिखाई गई तकनीको का अभ्यास व निरन्तर प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कलम का उपयोग करने आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमें समाज को जोड़ने का कार्य करना है।

कार्यशाला का संचालन महानगर सोशल मीडिया प्रमुख डॉ.शैलेन्द्र शर्मा ने किया। अन्त में विभाग प्रचार प्रमुख दीपक जी कच्छवाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्व संवाद केन्द्र जोधपुर द्वारा प्रकाशित